गुरुवार, जुलाई 08, 2010
अग्रिपीडि़तों की आर्थिक मदद की
बांदीकुई। ग्राम पंचायत बडियाल कला की डूंडी ढाणी एवं अनंतवाड़ा की बगथल की ढाणी में अग्निकांड के शिकार हुए सैनी समाज के सात परिवारों को सामाजिक न्याय मंत्री रामकिशोर सैनी ने 11 हजार रुपए की आर्थिक सहायता व अनाज सौंपा। मंत्री ने पीडि़त परिवारों के मिंडया सैनी, भगवान सहाय सैनी एवं जगदीश सैनी, बगथल की ढाणी में अग्निकांड पीडि़त शिवलाल सैनी, मनोहर सैनी, रामभरोसी सैनी, रामअवतार सैनी, पप्पू सैनी, कैलाश सैनी, मदन सैनी तथा मंगल सैनी को एक-एक हजार रुपए की आर्थिक सहायता के चैक सौंपे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें