रेवाड़ी सैनी सभा का चुनाव शांतिपूर्वक सम्पन्न
राजेन्द्र सैनी
समाचार सम्पादक
रेवाड़ी। सैनी सभा के प्रधान पद के लिए विगत 27 जून को हुए चुनाव में पूर्व पार्षद चेतराम सैनी ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी राजकुमार सैनी को एक तरफा मुकाबले में 1775 मतों से पराजित किया। चुनावो में कुल पाच उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से दो उम्मीदवार कुछ दिन पूर्व राजकुमार सैनी के समर्थन में मैदान से हट गये थे।
चुनावों को लेकर मतदान वाले दिन सुबह जल्दी ही सैनी स्कूल में गहमागहमी शुरू हो गई थी। समाज में टकराव की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इतजाम किए थे। सैनी सभा के त्रिवार्षिक चुनावों में इस बार पाच प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से भगवान दास सैनी तथा सतीश सैनी ने राजकुमार सैनी को अपना समर्थन पहले ही दे दिया था। इसके बाद मैदान में निवर्तमान प्रधान चेतराम सैनी, राजकुमार सैनी तथा कंवर सिंह सैनी मैदान में रह गये थे। हालाकि नाम वापिस लेने की तारीख बीतने के बाद भगवानदास सैनी व सतीश सैनी ने राजकुमार को समर्थन देने की घोषणा की थी, जिस कारण तकनीकी रूप से उनकी उम्मीदवारी बरकरार रही। इन चुनावों में कुल 4578 मतदाता थे, जिनमें से चेतराम सैनी को 2529, राजकुमार सैनी को 754 व कंवर सिंह सैनी को मात्र 29 मत मिले। मैदान से हटने की घोषणा करने वाले भगवान दास सैनी व सतीश सैनी को भी 3-3 मत प्राप्त हुए, जबकि शेष मतदाता मतदान करने नहीं पहुचे।
विजय हासिल करने के बाद चेतराम सैनी के समर्थकों ने प्रमुख बाजारों से विजयी जुलूस निकाला तथा समाज के लोगों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर चेतराम सैनी ने कहा कि उनका मकसद सभी को साथ लेकर सैनी समाज के उत्थान के लिए कार्य करना है।
शुक्रवार, जुलाई 09, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें