गुरुवार, जुलाई 08, 2010

दून विवि में सोनू सैनी की हत्या

देहरादून। नेहरू कालोनी के केदारपुरम स्थित दून विश्वविद्यालय परिसर की निर्माणाधीन एकेडमी तृतीय में कार्य करने वाले मजदूर सोनू सैनी का खून से सना शव उसके कमरे में पड़ा मिला। वह बिजनौर के स्यौहारा थाना क्षेत्र का रहने वाला था तथा यूनिवर्सिटी कैंपस में बिजली ठेकेदार विनोद के पास पिछले अढ़ाई साल से कार्य कर रहा था। सोनू की दांयी कनपटी पर किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया था, जिससे उसका काफी खून निकलकर जम चुका था। उसके दोनो पैर बिजली के तारों से बांधे गए थे।

कुलदीप सैनी जिलाध्यक्ष नियुक्त
लुधियाना। अखिल भारतीय शिव सेना राष्ट्रवादी की राज्य इकाई की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से कुलदीप सिंह सैनी को जिला व्यापार सैल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें