होशियारपुर। जनता दल (यू) की पंजाब इकाई के प्रधान चौधरी इंद्रजीत सैनी का विगत 19 जून को जालंधर के एक अस्पताल में हृदयगति रूकने से देहांत हो गया। वह 76 साल के थे और अपने पीछे एक लड़का व दो लड़कियां छोड़ गए।
समाजवादी विचारधारा के पैरोकार चौधरी इंद्रजीत सैनी 15 साल से अधिक समय तक होशियारपुर नगर पालिका के मेंबर रहे। उनका अंतिम संस्कार हरियाणा रोड स्थित शमशान घाट पर किया गया। उनके शव को मुखाग्रि उनके बड़े पुत्र हरीश सैनी ने दी। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से जिलाधीश मेघराज ने पुष्पांजलि दी। जबकि राष्ट्रीय जनता दल (यू) जावेद राजा, भाजपा की ओर से वन मंत्री तीक्ष्ण सूद, नगर परिषद अध्यक्ष शिव सूद, भाजपा मीडिया प्रभारी कमलजीत सेतिया, फॉरेस्ट के चेयरमैन सतपाल सैनी, शिअद के जिलाध्यक्ष सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां, पूर्व सांसद वरिंदर सिंह बाजवा, कर्मजीत बबलू, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन हरजिंदर सिंह धामी, कांग्रेस की ओर से डा. कुलदीप नंदा, इंद्रपाल सिंह एडवोकेट, पूर्व मंत्री नरेश ठाकुर, अरूण डोगरा, सुंदर शाम अरोड़ा, श्री हिंदू गौ रक्षिणी सभा के अध्यक्ष पंडित केवल कृष्ण शर्मा ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इनके अलावा जनता दल (यू) के राष्ट्रीय प्रधान शरद यादव, जनरल सचिव जावेद रजा ने टेलीफोन पर परिवार के साथ उनका दु:ख सांझा करते हुए परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को शांति देने की प्रार्थना की।
गुरुवार, जुलाई 08, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें