बुधवार, जुलाई 07, 2010

सैनी समाज के सरपंचों को सम्मानित किया

नारनौल। सैनी सभा नारनौल के तत्वावधान में जिले के पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सैनी समाज के प्रतिनिधियों का रेवाड़ी रोड़ स्थित सैनी सभा कार्यालय में सम्मान किया गया। विगत 20 जून को हुए इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता सभा के प्रधान सूबेदार पुरुषोतम सैनी ने की। जिन नवनिर्वाचित नुमाइंदों को समारोह में सम्मानित किया गया, उनमें पंचायत समिति सदस्य बुधराम सैनी शेखपुरा व मुकेश सैनी कारिया, गांव कारिया के श्यामसुन्दर सैनी, ताजीपुर से प्रेमदेवी, शेखपुरा से निहालसिंह, ढाणी किरारोद से विजय कुमार, नूनी अव्वल से बृजलाल और 36 पंचों को भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर प्रधान ने सभी नवनिर्वाचित पंचायती सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में बिना भेदभाव नीति के विकास कार्य करवाएं, जिससे गांव व पंचायत का नाम रोशन हो सके। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने चुनाव में फतेह हासिल कर सैनी समाज का गौरव बढ़ाया है।
इस मौके पर रामसिंह सैनी, अनिल सैनी, रमेशचंद सैनी, ओमप्रकाश, राम कुमार, उमराव सैनी, रामप्रताप, संतोष, बलबीर सैनी, मास्टर यादराम सैनी, गुड्डू, सरला सैनी, छाजूराम, मेहरचंद, रोहताश आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें