गुरुवार, जुलाई 08, 2010

सात बकरियों को खा गया जानवर!

नवलगढ़। शहर के छोटा बस स्टैंड इलाके में रात को अज्ञात जानवर ने सात बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद से इलाके में अज्ञात जानवर को लेकर खौफ का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार रात को सैनी छात्रावास के सामने स्थित जगदीशप्रसाद चोबदार के बाड़े में स्थित पक्के छपर में बंधी तीन बकरियों को यह जानवर खा गया। इसी रात्रि को इनके पड़ौसी दामोदरप्रसाद सैनी की तीन एवं मालाराम सैनी की एक बकरी को भी जानवर ने अपना शिकार बना लिया।
जगदीशप्रसाद की पुत्र वधु पुष्पादेवी ने बताया कि वह सुबह करीब पांच बजे चाय के लिए दूध निकालने छपर में गई तो उनकी तीनों बकरियां मृत पड़ी थी। बकरियों के गर्दन के नीचले हिस्से में तथा पेट के निचले हिस्से में बड़ा घाव बना हुआ था। पुष्पा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। देखते ही देखते पूरे मोहल्ले में चर्चा फैल गई और लोगों ने अपनी-अपनी बकरियों को संभालना शुरू किया तब मालाराम व दामोदर प्रसाद की बकरियां भी मृत मिली। लोगों के मुताबिक अज्ञात जानवर के पदचिह्न देखने पर वह जरख के समान लग रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें