नई दिल्ली। देर रात ऑफिस से घर लौट रहे टाइम्सकर्मी अशोक सैनी (53) को बाइक सवार बदमाशों ने रोक लिया और मारपीट कर उससे 2800 रुपये व मोबाइल लूट लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मायापुरी के लाजवंती गार्डन की गली नंबर 7 में रहने वाले सैनी देर रात ड्यूटी खत्म करके जब घर पहुंचे तो उनकी गली के पास ही यह वारदात हुई।
सैनी को अकेला पाकर बाइक सवार दो बदमाशों ने चाकू निकाल लिये और उन्हें धमकाकर उनसे पैसे व अन्य कीमती सामान मांगने लगे। उनके विरोध करने पर दोनों ने उनसे मारपीट की। फरार होने से पहले वह सैनी के पर्स से उनका आई-कार्ड भी निकालकर फेंक गए।
गुरुवार, जुलाई 08, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें