बुधवार, जुलाई 07, 2010

बैग से अढ़ाई तोले का हार चोरी

सोनीपत। हरियाणा रोडवेज की बस में सफर कर रहे देव सैनी व उनकी पत्नी के बैग से अज्ञात चोर ने अढ़ाई तोले का सोने का हार चुरा लिया। ये दोनों सोनीपत से खरखौदा के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में सवार हुए थे। उन्हें खरखौदा में नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन रामकुमार सैनी के यहां शादी समारोह में शामिल होना था। जब वे गांव झरोठ के पास पहुंचे तो उन्होंने अपने बैग को देखा। इसमें से अढ़ाई तोले का सोने का हार गायब था। हालांकि बस की चैंकिंग की गई मगर हार का कोई सुराग नहीं लगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें