गुरुवार, जुलाई 08, 2010

राधा मोहन सैनी को मिला गोल्ड

करौली। हाल ही में सम्पन्न हुई 26वीं राज्यस्तरीय मुक्केबाजी सब जूनियर प्रतियोगिता में करौली के नन्हें मुक्केबाज राधामोहन सैनी ने गोल्ड मैडल जीतने में कामयाबी हासिल की है। फाइनल मैच में राधामोहन ने भरतपुर के मुक्केबाज को पराजित किया। कक्षा 5 में अध्ययनरत इन्द्रा कालोनी निवासी राधामोहन पिछले दो साल से जिला खेल अधिकारी मोहन लाल सैनी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा है। राधामोहन एक गरीब परिवार का सदस्य है, जिनके पिता हलवाई की दुकान करते है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें