गुरुवार, जुलाई 08, 2010
कुएं में गिरने से बालक की मौत
सीकर। विगत 14 जून को रघुनाथगढ इलाके के पिपली नगर निवासी एक बालक की उदयपुरवाटी में अपने मौसी के घर के पास स्थित कुएं में गिर जाने से मृत्यु हो गई। बाद में शव पिपली नगर लाया गया तो परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को सीकर के कल्याण अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया और जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार पिपली नगर निवासी शंकरलाल सैनी का 11 वर्षीय पुत्र लोकेश अपने उदयपुरवाटी स्थित मौसा जगदीश के घर गया हुआ था। जहां कुएं में गिर जाने से लोकेश की मृत्यु हो गई।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें