शुक्रवार, जुलाई 09, 2010

11 जुलाई को नारनौल में होगा वैवाहिक सम्मेलन

नारनौल। सैनी सभा नारनौल के तत्वावधान में आगामी 11 जुलाई को सैनी युवक-युवतियों का वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। यह निर्णय सभा की हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया। सभा प्रधान सूबेदार पुरुषोत्तम सैनी ने बताया कि यह परिचय सम्मेलन सैनी वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय नारनौल में आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन को लेकर हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान की सभी सैनी सभाओं को फार्म भेजे गए हैं। सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराने वाले समाज के युवकों की आयु कम से कम 21 वर्ष व युवतियों की 18 वर्ष होने चाहिए। इसके बाद पंजीकृत होने वाले नामों को ही परिचय पुस्तिका में प्रकाशित किया जाएगा। सम्मेलन की सफलता के लिए 11 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। बैठक में रमेश सैनी, ओमप्रकाश सैनी, अनिल सैनी, रामकुमार सैनी, उमराव सिंह सैनी, ओमप्रकाश सैनी, महाबीर प्रसाद सैनी एडवोकेट, सरपंच ओमप्रकाश सैनी, सरपंच लेखराम सैनी, रामेश्वर दयाल सैनी ठेकेदार, दयानंद सैनी, रामप्रताप सैनी, ओमप्रकाश सैनी, फूलसिंह सैनी, डॉ मिंटू सैनी, सतीश सैनी, संतोष सैनी आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें