गुरुवार, जुलाई 08, 2010

57 साल के हुए विधायक भगवान सहाय सैनी

जयपुर। राजस्थान से कांग्रेस विधायक भगवान सहाय सैनी विगत 3 जून को 57 साल के हो गए। इस अवसर पर उनके निवास पर कांगे्रसजनों सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनका जन्म दिवस मनाया और उन्हें बधाइयां दी। विधायक सैनी के जन्मदिवस की जानकारी मिलने के बाद चौमू नगर कांगे्रस आई सेवादल के कार्यकर्ता नगर पार्षद अर्जुन सैनी, मनोज कुमार सैनी, ओम प्रकाश बैनाडिय़ा, रामबाबू, राजेंद्र कुमार सैनी, हनुमान सहाय, लल्लूराम सैनी ने 51 किलो फूलों की माला पहनाई और उन्हें बधाई दी। इसी प्रकार महात्मा ज्योतिराव फुले विकास संस्थान के कार्यकर्ताओं ने संस्थान के अध्यक्ष प्रहलाद सैनी के नेतृत्व में विधायक सैनी को उनके जन्मदिवस पर 51 किलो फूलों की माला भेंट की और बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें