गुरुवार, जुलाई 08, 2010

ये गाय इन्हीं के हाथों से ही पीती है पानी

पिछले दो महीने से चल रहा है यह सिलसिला


 सिकर (राजस्थान)। स्टेशन रोड स्थित एक सार्वजनिक प्याऊ पर दोपहर का नजारा आपको आश्चर्य में डाल सकता है। दरअसल, इस प्याऊ पर हर दिन एक गाय आती है जो सिर्फ महावीर प्रसाद सैनी के हाथों से पानी पीकर प्यास बुझाती है। दरअसल, ये गाय दो महीने से प्यास बुझाने के लिए इस प्याऊ पर पहुंच रही है।
फिर चाहे तापमान कितना भी हो, न तो सैनी यहां आना भूलते हैं और न ही गाय। खास बात यह है भी कि प्याऊ के नीचे रखे बर्तन या गिरे हुए पानी को पीना गाय बिल्कुल भी पसंद नहीं करती है। गाय हर दिन यहां करीब तीन बजे आती है। सैनी अपने दोनों हाथों की हथेलियों को नल के नीचे लगाकर गाय को पानी पिलाते हैं।
सैनी का कहना है कि गाय से खास रिश्ता बन गया है, मुझे भी हाथों से पानी पिलाना अच्छा लगने लगा है। पानी पीने के तुरंत बाद गाय यहां से चली जाती है। वैसे प्याऊ में 12 झाल लगे हुए हैं, जिन्हें दिन में चार दफा भरा जाता है। प्याऊ को सुबह छह बजे, दोपहर 12 बजे, तीन बजे तथा शाम छह बजे भरते हैं।

गाय को अपने हाथों से पानी पिलाते महावीर।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें