पहले के मुकाबले तीन सीटों का हुआ इजाफा
सफीदो। जींद के सफीदो खंड में हाल ही में सम्पन्न हुए पंचायत चुनावों में सैनी समाज के प्रत्याशियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए सम्पूर्ण समाज का नाम रोशन किया है। इस खंड के ग्राम पंचायत के सरपंच पदों के घोषित कुल 43 पदों में से सैनी समाज ने 5 सीटें जीतने में कामयाबी हासिल की है। पंचायत चुनाव में यहां ऐसा पहली बार हुआ जब यहां से पिछड़ा वर्ग में सैनी समाज के सर्वाधिक 5 प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इस चुनाव में सैनी समाज ने 3 सीटों का इजाफा किया है। पिछली बार सैनी समाज के 2 सरपंच थे। इस बार पिछड़ा वर्ग के 13 लोग सरपंच चुने गए हैं जिनमें सैनी समाज के 5, कश्यप के 3, बैरागी समाज के 2 गुर्जर समाज के 2 व लुहार समाज का 1 सरपंच शामिल है। सैनी प्रत्याशियों के इस शानदार प्रदर्शन से सम्पूर्ण सैनी समाज में खुशी का आलम है।
बुधवार, जुलाई 07, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें