विजय सैनी को बुके भेंट करते नवनियुक्त पीटीआई-जोगेंद्र आर्य, सतबीर व महावीर सैनी।
विनोद सैनी
हमारे संवाददाता
रोहतक। हाल ही में हरियाणा सरकार में पीटीआई नियुक्त हुए- जोगेंद्र सैनी, महावीर सैनी व सतबीर सैनी- ने सैनी समाज के युवाओं की ओर से सैनी बी.एड कालेज में सैनी एजूकेशन सोसायटी के प्रधान विजय सैनी के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया। जिसमें रोहतक के अलावा भिवानी, हांसी, हिसार, नारनौल तथा फरीदाबाद से आये सैनी समाज के मौजीज लोगों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में बोलते हुए सैनी कल्याण परिषद भिवानी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि सैनी समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए विजय सैनी जिस भावना व समर्पण से जुटे हैं, वह किसी मिसाल से कम नहीं है। बात चाहे सैनी समाज से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजने की हो या फिर सैनी एजूकेशन सोसायटी के विकास के लिए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से आर्थिक मदद लेने की और या फिर मुख्यमंत्री से सिफारिश कर सैनी समाज के युवाओं को सरकारी नौकरी दिलवाने की, हर मामले में विजय सैनी पूरी संजीदगी से प्रयास कर उन्हें परवान चढ़वा रहे हैं। समाजसेवी जिले सिंह सैनी ने कहा कि सैनी एजूकेशन सोसायटी ने विजय सैनी के कार्यकाल में जितनी तरक्की की है आज तक उनकी तरक्की किसी अन्य प्रधान के कार्यकाल में नहीं हो पाई है। नारनौल के रामबिलास सैनी ने कहा कि यह विजय सैनी की मेहनत का ही नतीजा है कि वे वर्तमान प्रदेश कांग्रेस से सैनी बीएड कालेज के लिए सवा करोड़ रुपए की ग्रांट लेने के साथ-साथ कई अन्य प्रोफेशनल कोर्स लेने में भी कामयाब रहे हैं। साथ ही उन्होंने सैनी समाज के अनेक युवाओं को सरकारी नौकरी दिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निर्वहन की है। सैनी सभा के प्रधान हवा सिंह सैनी ने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि विजय सैनी केप्रयासों से जहां सैनी एजूकेशन सोसायटी का नाम राज्य स्तर तक चमका है, वहीं नौकरी व अन्य मामलों में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सैनी समाज को तवज्जो दी है। इस अवसर पर प्रधान विजय सैनी ने कहा कि उनका एकमात्र मकसद सैनी समाज एवं इससे जुड़ी सैनी एजूकेशन सोसायटी को विकास के पथ पर अग्रसर करना है। इसके लिए वे निरंतर प्रयास कर रहे हैं।
कार्यक्रम के आयोजक- जोगेंद्र आर्य, महावीर सैनी व सतबीर सैनी- ने कहा कि जब विजय सैनी सम्पूर्ण सैनी समाज की भलाई के लिए पूरी मेहनत व लगन से काम कर रहे हैं और इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आ रहे हैं तो यह उनकी सामाजिक जिम्मेवारी बनती है कि वे विजय सैनी को सम्मानित कर उनकी हौंसला अफजाई करें। कार्यक्रम में नारनौल से अभय सिंह, रामनिवास सैनी, जोगेंद्र एडवोकेट, भास्कर सैनी एडवोकेट, भिवानी से मनीष सैनी, अनिल सैनी, राजकुमार सैनी, लोहारू से दुलीचंद सैनी व प्रद्युमन सैनी समेत सैनी सोसायटी के पदाधिकारीगण व सैनी समाज के मौजीज लोग मौजूद थे।
शुक्रवार, जुलाई 09, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें