हांसी। गत माह ताशकंद में आयोजित एशियन सैंबो चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीत कर यहां पहुंचे दिलबाग सैनी का श्रीकाली देवी मंदिर चौक पर गांव वासियों एवं पूर्व मंत्री सुभाष गोयल ने स्वागत किया।
गांव वासी दिलबाग को खुली जीप में बैठा कर उसका स्वागत करते हुए पैतृक गांव ढाणी कुशाल ले जाया गया। यहां श्री कालीदेवी मंदिर चौक पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिलबाग सैनी ने बताया कि ताशकंद में आयोजित इस प्रतियोगिता में 29 देशों ने भाग लिया था और उन्होंने भारत की ओर से खेलते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया।
दिलबाग ने बताया कि वे इससे पूर्व भी सैंबो प्रतियोगिता में रजत एवं कांस्य पदक जीत चुके है। हिसार में परिजात चौक पर फूलों का व्यवसाय करने वाले दिलबाग सैनी ने बताया कि उन्हें इस खेल की प्रेरणा महेंद्रगढ़ निवासी एशियन सैंबो फैडरेनशन के सचिव डिप्टी राम शर्मा से मिली और वे इस खेल में आगे भी शिरकत करते हुए उंचाइयों को छूने की तमन्ना रखते है। इसके लिए वे पूरी मेहनत कर रहे हैं।
गुरुवार, जुलाई 08, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें