गुरुवार, जुलाई 08, 2010

बदमाशों ने डालचंद सैनी से लूटे 62 हजार रुपए

अलवर। स्थानीय संजय कॉलोनी में बाइक सवार दो बदमाश गत माह इंदिरा कालोनी वासी डालचंद सैनी के हाथ से 62 हजार रूपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बदमाशों को पकडऩे के लिए दौड़े एक अन्य युवक के हाथ पर उन्होंने चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया।
पुलिस उपाधीक्षक प्रहलाद सिंह शेखावत ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी निवासी डालचंद सैनी सरस डेयरी के ठेकेदार के लिए डेयरी के बूथों से राशि एकत्रित करने का कार्य करता है। घटना वाले दिन डालचंद राशि एकत्रित करते हुए करीब सवा 11 बजे संजय कॉलोनी से साइकिल पर सवार होकर गुजर रहा था। अचानक पीछे से आया एक युवक उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीनकर भागा। वहीं कुछ दूरी पर उसका साथी बाइक लेकर खड़ा था। इसी दौरान कॉलोनी के राजेन्द्र गुप्ता ने पानी से भरी बाल्टी बाइक सवार लुटेरों पर फैंक उन्हें पकडऩे की कोशिश की, लेकिन एक बदमाश ने राजेन्द्र के हाथ पर चाकू मार उसे घालय कर दिया और दोनों बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
सूचना मिलने पर अरावली विहार पुलिस ने नाकेबंदी कराई, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका। डालचंद ने बूथों से राशि एकत्रित करने के बाद एक-एक हजार व पांच-पांच सौ के नोट पेंट की जेब में रख लिए। बैग में केवल सौ-सौ व पचास-पचास के नोट थे। इससे उसकी जेब में रखे 43 हजार रूपए लुटने से बच गए। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें