गुरुवार, जुलाई 08, 2010

भंडारे में छका श्रद्धालुओं ने प्रसाद

 पूंडरी (कैथल)। सैनी समाज के तत्वावधान में सैनी मोहल्ले में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कस्बे के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। उल्लेखनीय है कि समाज के लोगों द्वारा ज्येष्ठ माह के पहले सप्ताह में भंडारे का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर दराज के क्षेत्रों से लोग भाग लेते हैं। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को हलवे पूरी का प्रसाद बांटा गया। भंडारे में करनैल सैनी, ज्यूणा सैनी, विजेंद्र, शेर सिंह, सुरेश कुमार, मोनू, राजाराम, टिंकू का सराहनीय योगदान रहा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें