गुरुवार, जुलाई 08, 2010

चाकू से गोदकर पत्नी की हत्या

सफीदो (विनोद सैनी)। स्थानीय आदर्श नगर में विगत 19 जून की सुबह 45 वर्षीय बलबीर सैनी ने अपनी पत्नी धनपति की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या का कारण घरेलु बताया गया है। पुलिस का कहना है कि दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। इसी के चलते बलबीर ने एक बार खुदकुशी करने का प्रयास भी किया था। पुलिस ने इस संबंध में बलबीर सैनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें