गुरुवार, जुलाई 08, 2010

करंट लगने से महिला झुलसी

कुंडल (दौसा)। स्थानीय खड़का बस स्टैंड पर केवी का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से आये करंट से एक महिला झुलस गई। जानकारी के अनुसार शाम करीब 4 बजे खड़का बस स्टैंड से गुजर रही सिंडौली फीडर की 11 केवी का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। इससे करीब दो दर्जन घरों में करंट फैल गया। इस दौरान घर में पंखे का तार लगाते समय मीरादेवी सैनी झुलस गई। उसे इलाज के लिए दौसा ले जाया गया। ग्रामीणों ने जीएसएस पर सूचना देकर लाइन कटवाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें