बुधवार, जुलाई 07, 2010

संक्षिप्त समाचार

घर में घुसकर सुरेश सैनी पर हमला

नारायणगढ़। शहजादपुर पुलिस ने गांव तानका माजरा निवासी सुरेश सैनी की शिकायत पर अम्बाला निवासी ललित कुमार, राकेश कुमार व कार ड्राइवर सलमान के खिलाफ मारपीट करने व गोली चलाने आदि के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेश ने आरोप लगाया है कि ये तीनों जमीन के मामले में उसके घर गांव तानका माजरा आए और पैसे के लेन-देन को लेकर उसके साथ झगड़ा करते हुए फायर कर दिया। जानकारी के अनुसार सुरेश सैनी ने ललित कुमार से कुछ जमीन रखकर ऋण लिया था। जिसके लेन-देन को लेकर तीनों आरोपी उसके घर पर आए थे। जहां से हमला कर भागते समय उनकी कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें तीनों घायल हो गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें