राजौंद (कैथल)। जिला बाल कल्याण परिषद के तत्वावधन में विगत 25 जून को बाल भवन परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में कैथल की उपायुक्त ने गांव सजूमा की दोहती सपना सैनी के एयर फोर्स में पायलट नियुक्त होने पर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त ने सपना सैनी को बधाई और शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि उनकी इस उपलब्धि ने न केवल परिजनों को अपितु जिले के लोगों का भी मस्तक गौरव से ऊंचा किया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में महिलाएं भी पुरुषों से किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और विभिन्न क्षेत्रों में नित्य नये कीर्तिमान स्थापित कर अपनी क्षमताओं का परिचय बखूबी दे रही है। इस अवसर पर सपना सैनी ने अपने अनुभव सांझा करते हुए कहा कि वे तीन बहनें हैं और बचपन से ही उनके मन में लड़कों से बढ़कर कुछ करने का जज्बा था। एयरफोर्स में उच्च पद पर आसीन उनके पिता ने सपनों को पंख लगाने का काम किया और हिम्मत और साहस से वह इस मुकाम को हासिल कर पाई। इस मौके पर जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरजीत कौर ने नशा मुक्ति केन्द्र की जानकारी दी।
कार्यक्रम अधिकारी बलबीर चौहान ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मिनी नशा मुक्ति शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसके माध्यम से मनोचिक्तिसक डा. डी.सी. ठुकराल व चीका नशा मुक्ति केन्द्र के परामर्शदाता ने नशा त्यागने का मन बनाकर आये लोगों की कांउसलिंग की। कार्यक्रम में पायलट सपना सैनी के पिता रणधीर सिंह, माता उर्मिला सैनी तथा सजूमा से उनके मामा व भाई छतर सिंह सैनी, विक्रम सैनी व राजेश सैनी भी उपस्थित थे।
पायलट सपना सैनी को सम्मानित करतीं कैथल की डीसी।
बुधवार, जुलाई 07, 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें