गुरुवार, जुलाई 08, 2010
विजय सैनी को सातरोड गांव में किया सम्मानित
मुख्यातिथि विजय सैनी को स्मृति चिह्न भेंट करते सातरोडवासी।
हिसार। जिला के सातरोड गांव में सैनी समाज के लोगों द्वारा आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में सैनी एजूकेशन सोसायटी रोहतक के अध्यक्ष विजय सैनी को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम पिछले दिनों हरियाणा सरकार में पीटीआई नियुक्त हुए सातरोड गांव के युवक पवन सैनी द्वारा आयोजित किया गया था। विजय सैनी ने ही पीटीआई पद पर उनकी नियुक्ति के लिए उनके नाम की सिफारिश प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से की थी। यहां बता दें पवन के अलावा सैनी समाज के चार और ऐसे अभ्यर्थी थे, जिनके नामों की सिफारिश विजय सैनी ने मुख्यमंत्री से की थी और मुख्यमंत्री ने उनकी सिफारिशों को भी तवज्जो देते हुए सभी पांचों अभ्यर्थियों को पीटीआई नियुक्त कर दिया था। नियुक्ति प्राप्त करने वाले इन अभ्यर्थियों में रोहतक के महावीर सैनी, जोगेंद्र सैनी, भारती सैनी तथा सतबीर सैनी शामिल है।
विजय सैनी ने कहा कि उनका मकसद सैनी समाज की कल्याणार्थ कार्य कर इसका सर्वांगीण विकास करना है। जिसके लिए वे अपनी ओर से भरसक प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर हवा सिंह, राजकुमार खंडोलिया, रामप्रताप बालान, अनिल, कृष्ण दहिया, विजय, कुलदीप, नानुराम, फतेह सिंह दहिया, जयसिंह, शमशेर सैनी, इंद्र, महावीर, राजेश, अरुण, कपिल, बिशम्बर, रंगीराम, चंदगीराम आदि मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें