गुरुवार, जुलाई 08, 2010

105 वर्षीय महिला का देहांत

साढ़ौरा। हरियाणा जनहित कांग्रेस के युवा नेता प्रदीप सैनी उधमगढ़ की 105 वर्षीय दादी मनभरी देवी का गत माह देहांत हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी।

पीएमटी में गौरव सैनी ने पाया चौथा स्थान
रोहतक। पं. बी.डी शर्मा हैल्थ यूनिवर्सिटी द्वारा हाल ही में घोषित गए पीएमटी के परीक्षा परिणाम में हिसार के गौरव सैनी ने चौथा स्थान अर्जित किया। इस प्रवेश प्रक्रिया में कुल 5395 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

राजेश सैनी महासचिव नियुक्त
रोहतक। स्थानीय सराय मोहल्लावासी राजेश सैनी को इंडियन नेशनल लोकदल की युवा इकाई का प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा प्रदेश प्रभारी उमेद लोहान ने की। राजेश सैनी पहले युवा इनेलो के विभिन्न पदों का दायित्व वहन कर चुके हैं।

पवन सैनी का अभिनंदन किया
इन्द्री (करनाल)। पवन उर्फ पिंटु सैनी को युवा इंडियन नेशनल लोकदल का शहरी प्रधान नियुक्त किए जाने पर स्थानीय चौधरी फार्म में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के अलावा सैनी समाज के लोगों ने भी हिस्सा लिया और पिंटु की नियुक्ति का स्वागत किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें