बुधवार, जुलाई 07, 2010
सैनी कालेज में बी.सी.ए. शुरू
रोहतक। सैनी एजूकेशन सोसायटी ने सैनी समाज के विद्यार्थियों को प्रोफेशनल शिक्षा देने के लिए बी.सी.ए. कोर्स को नियमित तौर पर शुरू कर दिया है। सोसायटी के सचिव सतपाल सैनी ने बताया कि बी.सी.ए. के लिए एक अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब तैयार की गई हैं, जहां पर विद्यार्थियों को बी.सी.ए. कोर्स की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बी.सी.ए. के पहले समेस्टर के दाखिलें शुरू कर दिये गए हैं। सतपाल सैनी का कहना है कि उनकी युवा मैनेजमैंट का मकसद सैनी सोसायटी में ज्यादा से ज्यादा प्रोफेशनल कोर्सों शुरू कर प्रोफेशनल शिक्षा को बढ़ावा देना है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें