शनिवार, जनवरी 01, 2011
स्वामी श्रद्धानंद को याद किया
हांसी (ऋषि सागर)। गोसाई गेट स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में महंत सागरनाथ के सानिध्य में स्वामी श्रद्धानंद का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजयपाल प्रभाकर ने की। महंत सागरनाथ ने कहा कि स्वामी श्रद्धानंद भटकते हुए युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत थे। इस अवसर पर यशपाल सैनी, प्रेम सैनी, रामनिवास, विरेंद्र, सतबीर आर्य, दिलबाग, विजेंद्र, कृष्ण मैनेजर, धर्मपाल, राकेश रोकी, धर्म सिंह, वेद सैनी, मा. बलवंत, मा. वीरेंद्र, प्रवीण नम्बरदार, महेंद्र व मोनू सैनी आदि मुख्य तौर पर मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें