शनिवार, जनवरी 01, 2011
युवक की मौत को लेकर लगाया जाम
साढौरा। विगत 11 दिसम्बर को दो सड़का चौक के समीप बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार अमर सैनी की मौत हो गई। अमर ट्रैक्टर मार्किट में गाडिय़ों के पंचर लगाने का काम करता था। अमर की मौत का समाचार पाते ही परिजन एवं मोहल्लावासी घटनास्थल पर पहुंच गए और इस घटना के लिए बस चालक को जिम्मेवार ठहराते हुए जाम लगा दिया। डीएसपी अशोक कुमार के दोषी बस चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें