शनिवार, जनवरी 01, 2011

सैनी स्कूल की टीचर सुदेश अरोड़ा सेवानिवृत्त

रोहतक। सैनी कन्या हाई स्कूल में 30 सालों की सराहनीय सेवाएं देने के बाद एस.एस. टीचर श्रीमती सुदेश अरोड़ा गत माह सेवानिवृत हो गई। स्कूल की प्राचार्या संगीता अरोड़ा ने बताया कि सेवानिवृत्ति अवसर पर सैनी बी.एड. कालेज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सैनी सोसायटी के प्रधान विजय सैनी समेत सभी पदाधिकारियों ने हिस्सा लेकर सुदेश द्वारा दी गई सेवाओं की प्रशंसा करते हुए उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम में सैनी सोसायटी के पदाधिकारियों के अलावा सभी सैनी स्कूलों के प्राचार्य व स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे। तदोपरांत सुदेश अरोड़ा द्वारा भी एक पार्टी का आयोजन किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें