महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद से हटाये गये छगन भुजबल राजेन्द्र सैनी
समाचार सम्पादक
मुम्बई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर पृथ्वीराज चण्हान की ताजपोशी के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उपमुख्यमंत्री पद पर बदलाव करते हुए वरिष्ठ नेता एवं सैनी समाज के दिग्गज छगन भुजबल की जगह केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पंवार के भतीजे अजीत पंवार को उपमुख्यमंत्री नियुक्त कर दिया। अजीत पंवार मुख्यमंत्री अशोक चण्हान के मंत्रीमंडल में ऊर्जा मंत्री थे। छगन भुजबल अब पृथ्वीराज के मंत्रीमंडल में टूरिज्म व पी.डब्ल्यू.डी. मंत्री का दायित्व वहन करेंगे। छगन को उपमुख्यमंत्री पद से हटाये जाने पर सैनी समाज के साथ-साथ अन्य पिछड़ी जातियों में भी रोष व्याप्त है। छगन ने अपने राजनैतिक कैरिअर की शुरूआत 1960 में शिव सेना से की थी मगर पार्टी सुप्रीमो से मतभेद के चलते वे 1991 में शिव सेना छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये थे। वे मुम्बई नगर निगम के कोरपोरेटर के साथ-साथ राकंपा के अलावा कांग्रेस व शिवसेना के भी विधायक रह चुके हैं। छगन भुजबल को महाराष्ट्र की पिछड़ी जातियों का मजबूत नेता माना जाता है।
मेहर सिंह ने दिया एचपीएससी चेयरमैन पद से इस्तीफा
महेन्द्र तोंदवाल
कार्यकारी सम्पादक
चंडीगढ़। हरियाणा लोक सेवा आयोग के निलम्बित चेयरमैन मेहर सिंह सैनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में चल रहे एक केस में आये एक फैसले के बाद दिया है। यहां बता दें कि फरवरी 2005 में हुए विधानसभा चुनाव से एकदम पहले ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार ने मेहर सिंह सैनी को एचपीएसएसी का चेयरमैन जबकि 8 अन्य लोगों को इसका सदस्य नियुक्त किया था। चौटाला की पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल इस चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी और कांग्रेस पार्टी ने दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता हासिल की थी। तदोपरांत कांग्रेस सरकार ने मेहर सिंह सैनी के अलावा एचपीएससी के 8 अन्य सदस्यों-डूंगर राम, चतर सिंह, युद्धवीर सिंह, सतवीर सिंह, ओमप्रकाश, रणवीर सिंह हुड्डा, संतोष सिंह तथा राम कुमार कश्यप- को निलंबित कर दिया था। तभी से यह मामला कोर्ट में चल रहा था। फिलहाल 9 में से केवल एक सदस्य का ही कुछ कार्यकाल बचा था जबकि मेहर सिंह सैनी तथा संतोष सिंह का कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो गया था। यहां यह उल्लेख करना जरूरी है कि चेयरमैन पद पर रहते हुए मेहर सिंह सैनी ने सैनी बिरादरी के उत्थान व कल्याण के लिए प्रशंसनीय कार्य किया।

bhujbal ji ka upmukhyamantri pad se hataya jana bhut hi aashcharyajanak aur pida pahuchane wala he. waha hamare samaj ke pramukh rajnetik stambh he. manoj kushwah, adhyaksh sarvkushwah samaj, indore www.kushwahsamaj.blogspot.com
जवाब देंहटाएं