शनिवार, जनवरी 01, 2011
नेत्रदाता बने धारेराम सैनी
गोहाना (संदीप सैनी)। गढ़ी उजाले खां निवासी 100 वर्षीय धारेराम सैनी का गत माह स्वर्गवास हो गया। उनके पार्थिव शरीर के भस्मीभूत होने से पूर्व परिजनों ने उनके नेत्रों का दान करवा कर किन्हीं दो अनजान नेत्रहीनों के जीवन में उजाला लाने का मार्ग प्रशस्त कर दिया। इसी के साथ उन्हें क्षेत्र के 260वें नेत्रदाता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। धारेराम सैनी के स्वर्गवास के उपरांत उनके पुत्र साधुराम सैनी ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर आहुति संस्था के समक्ष नेत्रदान करने का प्रस्ताव रखा। आहुति के ही निमंत्रण पर पीजीआईएमएस रोहतक के डा. विवेक ने अपनी टीम के साथ गोहाना पहुंचकर नेत्रदान की प्रक्रिया को पूर्ण कराया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें