शनिवार, जनवरी 01, 2011

बहादुरगढ़ में मनी महाराजा शूर सैनी जयंति

दूरदर्शी व सिद्धांतवादी शासक थे महाराजा शूर सैनी : दीपेंद्र

बहादुरगढ़ (जिले सिंह बागड़ी)। सासंद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि महाराजा शूर सैनी प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विश्वास रखने वाले दूरदर्शी शासक थे और उन्होंने कर्म, दयालुता और सिद्धांत का जो रास्ता दिखाया था, वह सभी के लिए अनुकरणीय है। सैनी समाज के पुरोधा महाराजा शूर सैनी ने सच्चाई के रास्ते पर आगे बढ़ते हुए सदैव अपनी प्रजा का पालन किया। महाराजा शूर सैनी के दिखाए इसी मार्ग पर चलते हुए प्रदेश के समस्त सैनी समाज ने अपनी कर्मठता और मेहनत के बल पर समाज में सम्मानित मुकाम हासिल किया है।
सांसद विगत 25 दिसम्बर को बहादुरगढ़ शहर में सैनी समाज जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित महाराजा शूर सैनी जयंती समारोह के अवसर पर सैनी समाज के लोगों से मुखातिब हो रहे थे। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मेहनत और सच्चाई के रास्ते पर बढ़ते हुए किसी भी बुलंदी तक पहुंचा जा सकता है इस बात को सैनी समाज ने बखूबी साबित किया है। उन्होंने प्रदेश व देश के कोने-कोने में सैनी समाज की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर सैनी समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें