शनिवार, जनवरी 01, 2011
हादसे में निरंकारी मिशन के प्रचारक की मौत
गोहाना। संत निरंकारी मिशन के प्रचारक डा. राजपाल सैनी पुत्र भरतू राम सैनी की विगत 12 दिसम्बर को यहां हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। डा. राजपाल सैनी (36) दिल्ली की निरंकारी कालोनी में निरंकारी मिशन के चिकित्सालय में नियुक्त थे। वह दिन के समय गोहाना में निरंकारी सत्संग भवन में प्रवचन करने के लिए आए थे। सत्संग के बाद वह अपनी बाइक (डीएल-4 एस-बीजी-6680) पर वाया रोहतक राष्ट्रीय राजधानी वापस जा रहे थे। गोहाना शहर से निकलते ही ड्रेन नंबर-8 के दूसरे पुल से कुछ पहले वह किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। उनकी शिनाख्त उनसे मिले आई कार्ड से हुई। उनके शव को बरोदा थाने की पुलिस ने गोहाना शहर के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। डा. राजपाल सैनी के निधन की सूचना मिलने पर गोहाना के निरंकारी समाज में शोक छा गया। दिवंगत निरंकारी संत अपने पीछे पत्नी और 14 साल का बेटा छोड़ गए।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

Mohinder Garh me Saini sabha ke election jaari hi
जवाब देंहटाएंyahi par bhi pardhanata ke liya election honga