शनिवार, जनवरी 01, 2011
प्रश्रोतरी स्पर्धा में तृतीय रहा सैनी स्कूल
रोहतक। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा वैज्ञानिक अभियंता के तत्वावधान में सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में जोनल स्तरीय विज्ञान प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ करते हुए प्राचार्य धर्मवीर सैनी ने कहा कि इस विज्ञान प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य मकसद विद्यार्थियों में खेल व मनोरंजन के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देना एवं वैज्ञानिक जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत तथा करनाल जिले की 27 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता मेंं प्रथम स्थान एसएम हिंदू सीनियर सैकेंडरी स्कूल सोनीपत ने प्रथम, एसएमडी दूबलधन माजरा, झज्जर ने दूसरा तथा सैनी सीनियर सैकेंडरी स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें