शनिवार, जनवरी 01, 2011
हादसे में विवाहिता की मौत
डीग। डीग-गोवर्घन मार्ग पर गांव बहज के निकट एक बस की चपेट में आने से बाइक सवार विवाहिता मीनू सैनी (22) की मौत हो गई। राजेश सैनी अपने साले की पत्नी मीनू को बाइक से गांव औरंगाबाद (मथुरा) छोडऩे जा रहा था। बहज गांव के निकट पीछे से आ रही एक निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मीनू की मौके पर ही मौत हो गई। मीनू का विवाह दो वर्ष पहले ही हुआ था।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें