राजेन्द्र सैनी
समाचार सम्पादक
सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर)। सूरतगढ़ सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक सुरेश सैनी को रिश्वत लेने के आरोप में निलम्बित कर दिया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मारपीट के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी करवाने की एवज में 11 हजार रुपये की रिश्वत ली। उनके निलंबन के आदेश राज्य पुलिस महानिदेशक हरीश चंद्र मीणा ने जारी किये। साथ ही निलंबन अवधि के दौरान सैनी को जयपुर में उपस्थिति देने के भी आदेश दिये गये। सुरेश सैनी की जगह एससीएसटी प्रकोष्ठ के राजेंद्र सिंह को लगाया गया। राज्य के महानिरीक्षक (एसीबी) उमेश मिश्रा ने बताया कि घटना के बाद सुरेश सैनी के जयपुर के विद्याधर नगर स्थित मकान पर छापामारी कर मामले से संबंधित दस्तावेजों की जांच की गई। डीएसपी सुरेश सैनी सूरतगढ़ के सरकारी आवास में अकेले रह रहे थे।
शनिवार, जनवरी 01, 2011
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें