शनिवार, जनवरी 01, 2011
पंच निरंजन सैनी पर कातिलाना हमला
कुरुक्षेत्र। गांव बाहरी में कुछ लोगों ने पंच निरंजन सैनी पर कस्सी से कातिलाना हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर हमलावर भाग गये। निरंजन सैनी के पुत्र सुखबीर सैनी ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता व पंचायत ने मिलकर गांव में हुए अवैध कब्जों को हटवाया था। इसके चलते कब्जाधारी उसके पिता से खुन्नस पाले हुए थे। वे लोग फिर से पंचायती जमीन में नींव खोदना चाहते थे मगर जब उनके पिता ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उन पर कातिलाना हमला कर दिया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें