शनिवार, जनवरी 01, 2011
सैनी स्कूल में मना स्पोट्र्स डे
रेवाड़ी। दिल्ली गेट स्थित सैनी पब्लिक स्कूल में विगत 5 दिसम्बर को स्पोट्र्स डे मनाया गया। जिसके मुख्यातिथि सैनी सभा के प्रधान चेतराम सैनी थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एशियन और कॉमनवेल्थ गेम्स में विजय प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को सफलता केवल एक दिन की मेहनत से नहीं मिली है, बल्कि निरंतर अभ्यास और परिश्रम करने से मिली है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता के नर्सरी वर्ग में दौड़ में नमित, मुकुल, दीपांशु, कशिक, सानिया, रिया ने बाजी मारी। एक टांग दौड़ में पुलकित, तान्या, समनदीप, मुस्कान विजेता रहे। सैनी सभा के सचिव कैलाशचंद सैनी व प्राचार्य सरिता ने विजेताओं को सम्मानित किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें