शनिवार, जनवरी 01, 2011

ओबामा ने भुजबल को भेजा चांदी का गिलास

मुम्बई (विनोद सैनी)।महाराष्ट्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं सैनी समाज के नेता छगन भुजबल को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और उनकी पत्नी मिशेल ने रिटर्न गिफ्ट के तौर पर एक चांदी का एक गिलास भेजा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए भुजबल ने बताया कि अमेरिकी महावाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों की ओर से जब उन्हें यह तोहफा मिला तो उन्हें इसका सुखद आश्चर्य हुआ। यह गिलास ओबामा दम्पति की ओर से भेजा गया था।
दरअसल नवम्बर में जब बराक ओबामा भारत दौरे पर आये थे तो भुजबल ने उन्हें महान समाज सुधारक ज्योति बा फूले द्वारा लिखी गई पुस्तक स्लेवरी की एक प्रति भेंट की थी। अब ओबामा की ओर से इसी के बदले में भुजबल को चांदी का गिलास बतौर तोहफा दिया गया है। इस गिलास पर राष्ट्रपति की मोहर लगी हुई है और ओबामा के हस्ताक्षर भी है। भुजबल ने कहा कि उन्हें इस उपहार की उम्मीद बिल्कुल भी नहीं था परंतु शिष्टाचार का परिचय देते हुए ओबामा ने जो यह बहुमूल्य गिफ्ट उन्हें भेजा है वह उन्हें जीवनपर्यंत याद रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें