शनिवार, जनवरी 01, 2011

सैनी हस्तियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में सैनी एजूकेशन सोसायटी रोहतक के प्रधान विजय सैनी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित करते सैनी कल्याण परिषद के संरक्षक। सैनी संवाद

सैनी कल्याण परिषद भिवानी ने मनायी महाराजा शूर सैनी जयंति

सुरेश सैनी

भिवानी। सैनी कल्याण परिषद भिवानी के तत्वावधान में महाराजा शूर सैनी की जयंति के उपलक्ष्य में विगत 26 दिसम्बर को सैनी धर्मशाला के सामने स्थित नेहरू पार्क में एक प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक घनश्याम दास ने की तथा मुख्यातिथि सैनी समाज के वरिष्ठ नेता एवं इनेलो उपप्रधान राजकुमार राड़ा थे जबकि सैनी एजूकेशन सोसायटी रोहतक के अध्यक्ष विजय सैनी, समाजसेवी परमानंद सैनी, जयभगवान सैनी, मुकेश सैनी व सत्यशोधक समाज के अध्यक्ष महंत सागरनाथ ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर घनश्याम दास ने कहा कि सैनी समाज के प्रवर्तक महाराजा शूर सैनी प्रतापी तथा दूरदर्शी शासक थे। प्रधान विजय सैनी ने महाराजा शूर सैनी के दिखाये मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि महाराजा शूर सैनी ने उस समय अपनी प्रजा को एकजुट रखने तथा उनके कल्याणार्थ जो नीतियां बनाई थी, वो आज भी प्रासंगिक है और उसका न केवल सैनी समाज, बल्कि अन्य समाज को भी अनुसरण करना चाहिए क्योंकि उनकी नीतियां आपसी भाईचारें को बढ़ाने तथा समाज में तारतम्य स्थापित करने वाली थी। भाईचारे व एकता का संदेश देते हुए सैनी कल्याण परिषद के प्रधान ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि सैनी समाज के बच्चों को शिक्षा पर जोर देना चाहिए। समारोह के दौरान सैनी समाज के मेधावी विद्यार्थियों, उत्कृष्ट खिलाडिय़ों, भिवानी के नवनिर्वाचित सरपंचों, पार्षद ललित सैनी तथा समाजसेवी लोहारू के प्यारे लाल सैनी व पशु प्रेमी बीरबल सैनी को विशेष तौर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कल्याण परिषद द्वारा शंकरलाल-शांति देवी की स्मृति में आयोजित की गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में चिरंजी लाल सैनी, राजकुमार जमालपुरिया, मा. मनोज, बलवंत बुआनी वाला, नवीन, अजय सैनी, मा.रामपाल, सुरेशचंद्र, राजबीर, मा. जगदीश, उमेद, राजकुमार, सुनील सैनी, एडवोकेट दयानंद, कैलाश चंद्र सैनी, राकेश बग्गीवाला, सुरेश बुआनीवाला, रोहतक से जिलेसिंह सैनी, विनोद सैनी, सुभाष सैनी, रोहतास सैनी व अशोक सैनी आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

सोनीपत मे भी हुआ कार्यक्रम
सोनीपत (विनोद सैनी)। कबीर पुरा स्थित सैनी धर्मशाला में भी महाराजा शूर सैनी की जयंति हर्षोल्लास से मनाई गई। धर्मशाला के प्रधान महेंद्र सैनी, उपप्रधान नौरंग सैनी, सचिव महताब सैनी, महासचिव मनीराम सैनी व मैनेजर ईश्वर सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में सैनी समाज के गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया, जिनमें एडवोकेट राजीव सैनी शादीपुर, आनंद सैनी ठेकेदार, मनोज, रामचंद्र सैनी, तेजवीर सैनी आदि मौजूद थे।

1 टिप्पणी:

  1. भिंड. भिंड में पुलावली गांव के किसान रघुवीर सिंह कुशवाह ने एक स्कूल के लिए अपना एक करोड़ का 20 कमरों वाला भवन दान कर दिया। इस स्कूल का लोकार्पण 22 जनवरी को प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह करेंगे।



    गांव के सरपंच रहे 70 वर्षीय रघुवीर कुशवाह का कहना है कि दान करने की हमारे यहां खानदानी परंपरा है। पुलावली गांव में संचालित हाईस्कूल, मिडिल स्कूल के दो कमरों में ही संचालित होता था।



    आसपास के पांच-छह गांवों से छात्र-छात्राएं पुलावली पढ़ने आते हैं। इनके बैठने के लिए यह जगह कम पड़ रही थी, क्योंकि 167 छात्र-छात्राओं को इन कमरों में बैठने में दिक्कत होती थी।



    दैनिक भास्कर से चर्चा में रविवार को श्री कुशवाह ने बताया कि अगर सरकार हमारे गांव में कन्या इंटर कॉलेज खोले तो वे अपना दो करोड़ रुपए कीमत का घर भी उस कॉलेज के लिए दान कर देंगे।



    यह समस्या बुजुर्ग रघुवीरसिंह कुशवाह के ध्यान में थी। तब उन्होंने अपने पिता त्यागी उजागरदास महाराज द्वारा पहलवानों के लिए बनवाए अखाड़े वाले विशाल भवन को स्कूल के लिए दान कर दिया।



    अतिक्रामकों व नेताओं से खफा



    दानवीर श्री कुशवाह अतिक्रमणाकारियों से बेहद खफा हैं। वे कहते हैं कि आजकल लोग स्कूलों की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं। नेता हैं कि सिर्फ घोषणाएं ही करते रहते हैं, लेकिन शिक्षा के विकास के लिए स्कूल भवन तक नहीं बनवाते हैं। इस वजह से उन्होंने अपने गांव के स्कूल के विकास के लिए एक भवन दे दिया,अब अपना मकान भी दे देंगे।



    फैक्ट फाइल



    - 02 कमरों में संचालित था पुलावली का शासकीय हाईस्कूल। - 22 दिसंबर को प्राचार्य के नाम लिखा दान पत्र। - 01 करोड़ कीमत का भवन दान में दिया है। - 0.15 हेक्टेयर क्षेत्र में बना है दो मंजिल भवन, जो दान किया है। - 20 कमरों का पक्का निर्मित है दान दिया भवन। - 12वीं तक कन्या कालेज के लिए दो करोड़ का मकान दान देने की घोषणा। - 10वीं तक के स्कूल के लिए दान दिए भवन का लोकार्पण 22 जनवरी को प्रभारी मंत्री नारायणसिंह कुशवाह करेंगे।

    जवाब देंहटाएं