शनिवार, जनवरी 01, 2011
दुर्घटना में एक परिवार के दो लोगों की मौत
टोहाना। विगत 8 दिसम्बर को गुप्ता कालोनी में रह रहे सैनी परिवार के दो सदस्यों की उस समय मौत हो गई जब वे गुडगांव से टोहाना लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हो गये। इस हादसे में परिवार की दो अन्य महिलाएं भी गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसा तब हुआ जब बित्र सैनी का परिवार एक कार में सवार होकर माता शीतला मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहा था। सड़क हादसे में बित्र सैनी की पत्नी मायादेवी (60) और उनका दामाद रामचन्द्र निवासी जुलाना की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि उनकी बेटी एवं पुत्रवधू के घायल होने पर उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया। इस दर्दनाक हादसे में कार में सवार चार बच्चे भाग्य से बच निकले।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें