शनिवार, जनवरी 01, 2011

गांव सातरोड में महंत सागरनाथ सम्मानित

सातरोड गांव में हुए एक कार्यक्रम में महंत सागरनाथ को सम्मानित करते सैनी समाज के लोग। सैनी संवाद


हांसी (ऋषि सागर)। महाराजा शूर सैनी जयंति के उपलक्ष्य में गांव सातरोड में सैनी समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सत्यशोधक समाज के प्रदेशाध्यक्ष महंत सागरनाथ को पगड़ी पहना तथा महात्मा ज्योतिबा फुले की फोटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महंत सागरनाथ ने लोगों से महाराजा शूर सैनी के पदचिन्हों पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि सैनी समाज के एकजुट हुए बगैर कल्याण संभव नहीं है। सैनी कल्याण परिषद भिवानी के अध्यक्ष ओमप्रकाश सैनी, विकास सैनी, संदीप सैनी, राजपाल, रमेश, डा. जय सिंह, रामकिशन, रामसिंह, मा. मनोज, राजकुमार जमालपुरिया व राकेश रोकी आदि मुख्य तौर पर मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें