शनिवार, जनवरी 01, 2011
उपचार के लिए आगे आई सैनी महासभा
अम्बाला। साहा खंड के गांव महमूदपुर में सैनी सभा अंबाला के पदाधिकारियों द्वारा भरत राम को 11 हजार रुपए की मदद दी गई। सैनी सभा के प्रधान शमशेर सिंह ने बताया कि मान सिंह ने बिजली का करंट लगने से झुलसे अपने भाई के उपचार के लिए मदद मांगी थी। उसके उपचार के लिए अधिक पैसे की आवश्यकता थी। इसलिए सभा ने उनकी मदद करने का निर्णय लिया। शीतल सैनी ने बताया कि सैनी सभा हर जरूरतमंद की मदद करना चाहती है और इसके लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच देविंद्र सैनी, तेज बहादुर सैनी, ठाकुर सैनी, रामपाल सिंह सैनी, कृष्ण सैनी व सुरेन्द्र सिंह सैनी नंबरदार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें