जल्दी खाना मांगने पर ले ली जान
पुष्कर/अजमेर। विगत 5 दिसम्बर की रात एक रेस्टोरेंट में चौमूं के तीन तीर्थ यात्रियों की रेस्टोरेंट के कर्मचारियों (वेटर) द्वारा मामूली कहासुनी को लेकर की गई पिटाई में एक यात्री कमल सैनी (20) पुत्र छीतरमल सैनी वासी राधाबाग कॉलोनी, चौमूं की मौत हो गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक व दो कर्मचारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में मृतक के साथी अनिल मीणा द्वारा पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत के मुताबिक अनिल, कमल व लालाराम शाम करीब 6 बजे पुष्कर आए थे और कृष्ण भवन धर्मशाला में कमरा किराए पर लेकर ठहर गए। रात करीब 9 बजे तीनों धर्मशाला के सामने स्थित हार्डरॉक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए। उन्होंने वेटर को खाना जल्दी लाने को कहा। जिस पर वेटर भड़क गया और उनसे गाली-गलोच करने लगे। विरोध करने पर रैस्टोरेंट के अन्य कर्मचारी भी अपने साथी के पक्ष में आ गये और मारपीट करने लगे। तीनों यात्री भाग कर धर्मशाला जाने लगे, लेकिन कर्मचारी पुष्पेंद्र एवं मांगीलाल धर्मशाला तक पहुंच गए तथा धर्मशाला के अंदर कमल की लात-घुसों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे कमल बेहोश होकर गिर गया। उसे बेहोशी की हालत में उसके साथी अपनी कार से अजमेर के एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, हत्या से गुस्साएं परिवारजनों ने थाने में हंगामा किया तथा एसपी बिपिन पांडे को ज्ञापन सौंपा। एसपी पांडे एवं थाना प्रभारी दिनेश कुमावत ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
शनिवार, जनवरी 01, 2011
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें