शनिवार, जनवरी 01, 2011

हरियाणा की जीत में नेहा सैनी ने निभाई अहम भूमिका

कुरुक्षेत्र (पे्म सैनी)। बंगलोर के पांडवपुरा में आयोजित राष्ट्रीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही हरियाणा टीम की इस कामयाबी के लिए कुरुक्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवीदास पुरा की छात्रा नेहा सैनी ने बेहतरीन भूमिका निभाई। प्रदेश की टीम में 4 खिलाड़ी हरियाणा पुलिस व 3 खिलाड़ी सोनीपत जिले से थीं। ध्यान रहे नेहा सैनी का चयन करनाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता में बेस्ट खिलाड़ी चुने जाने पर किया गया था। विद्यालय लौटने पर नेहा सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्रीकृष्ण गोयल ने कहा कि विद्यालय की लड़कियां जिले के साथ-साथ प्रदेश का भी नाम रोशन कर रही हैं। हिमाचल प्रदेश के पौंटा साहिब में आयोजित 36वीं महिला नेशनल खेल उत्सव में नेहा सैनी ने तृतीय स्थान हासिल किया था। नेहा सैनी ने कहा कि उनका सपना केवल राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर अंतरराष्ट्रीय खिताब जितवाना है। जिसके लिए वह अथाह मेहनत करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें