भिंड (मनोज कुशवाह)। भिंड में पुलावली गांव के किसान रघुवीर सिंह कुशवाह ने समाजसेवा की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए अपने एक करोड़ की कीमत वाले 20 कमरों वाले भवन को एक स्कूल चलाने के लिए दान में दे दिया। गांव के सरपंच रहे 70 वर्षीय रघुवीर कुशवाह का कहना है कि दान करने की यह उनकी खानदानी परंपरा है। पुलावली गांव में संचालित हाई स्कूल, मिडिल स्कूल के दो कमरों में ही संचालित होता था और आसपास के पांच-छह गांवों से छात्र-छात्राएं पुलावली पढऩे आते हैं। इनके बैठने के लिए यह जगह कम पड़ रही थी, क्योंकि 167 छात्र-छात्राओं को इन कमरों में बैठने में दिक्कत होती थी। यह समस्या बुजुर्ग रघुवीर सिंह कुशवाह के ध्यान में थी। तब उन्होंने अपने पिता त्यागी उजागरदास महाराज द्वारा पहलवानों के लिए बनवाए अखाड़े वाले विशाल भवन को स्कूल के लिए दान कर दिया। श्री कुशवाह का कहना है कि अगर सरकार उनकेे गांव में कन्या इंटर कॉलेज खोले तो वे अपना दो करोड़ रुपए कीमत का घर भी उस कॉलेज के लिए दान कर देंगे। दानवीर श्री कुशवाह अतिक्रमण कारियों से बेहद खफा हैं। वे कहते हैं कि आजकल लोग स्कूलों की जमीन पर अतिक्रमण कर रहे हैं। नेता हैं कि सिर्फ घोषणाएं ही करते रहते हैं, लेकिन शिक्षा के विकास के लिए स्कूल भवन तक नहीं बनवाते हैं। इस वजह से उन्होंने अपने गांव के स्कूल के विकास के लिए एक भवन दे दिया,अब अपना मकान भी दे देंगे।
शुक्रवार, फ़रवरी 04, 2011
... और दान में दे दिया एक करोड़ का भवन

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें