शाहजहांपुर। कस्बे के पीजी कॉलेज के सामने खेत मे सानी काट रही एक महिला संतोष सैनी पत्नी प्रहलाद सैनी (45) जमीन के निकट लटक रही हाईटेंशन लाइन से चिपक कर बुरी तरह से झुलस गई। मामले को लेकर महिला के परिजनों सहित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रर्दशन किया। जानकारी के मुताबिक संतोष सैनी खेत से सानी काट रही थी। इसी दौरान खेत से काफी नीचे होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन ने संतोष सैनी को अपनी ओर खींच लिया। जिससे संतोष बुरी तरह से झुलस गई। महिला को करंट का झटका लगने के बाद आसपास काम कर रहें लोग भी मौके पर आ गये एवं हादसे के बाद बेहोश पड़ी संतोष सैनी को शाहजहांपुर अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दो घंटे बाद संतोष सैनी को होश आया। इधर,े घटना के बाद मौके पर जमा किसानों ने उक्त बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
शुक्रवार, फ़रवरी 04, 2011
हाईटेंशन तारों से चिपकी महिला, परिजनों ने किया प्रदर्शन
शाहजहांपुर। कस्बे के पीजी कॉलेज के सामने खेत मे सानी काट रही एक महिला संतोष सैनी पत्नी प्रहलाद सैनी (45) जमीन के निकट लटक रही हाईटेंशन लाइन से चिपक कर बुरी तरह से झुलस गई। मामले को लेकर महिला के परिजनों सहित ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रर्दशन किया। जानकारी के मुताबिक संतोष सैनी खेत से सानी काट रही थी। इसी दौरान खेत से काफी नीचे होकर गुजर रही हाईटेंशन लाइन ने संतोष सैनी को अपनी ओर खींच लिया। जिससे संतोष बुरी तरह से झुलस गई। महिला को करंट का झटका लगने के बाद आसपास काम कर रहें लोग भी मौके पर आ गये एवं हादसे के बाद बेहोश पड़ी संतोष सैनी को शाहजहांपुर अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दो घंटे बाद संतोष सैनी को होश आया। इधर,े घटना के बाद मौके पर जमा किसानों ने उक्त बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें