शुक्रवार, फ़रवरी 04, 2011

सैनी समाज ने किया इनेलो जिलाध्यक्ष का अभिनंदन


फरीदाबाद। इनेलो के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बलदेव सिंह अलावलपुर का गांव अजरोंदा में सैनी समाज की ओर से नागरिक अभिनंदन किया गया। इस कार्यक्रम में सैनी समाज ने श्री अलावलपुर को अपना भरपूर समर्थन देने की घोषणा की। कार्यक्रम का आयोजन अजरोंदा गांव के सतीश सैनी ने किया। इस अवसर पर सैनी समाज को सम्बोधित करते हुए अलावलपुर ने कहा कि सैनी समाज के हित इनेलो शासनकाल में ही सुरक्षित है। कार्यक्रम में किशोरी सिंह, यशपाल मलिक, सुरेश सैनी, बबली सैनी, छिद्दा सिंह, रामस्वरूप, बंटी, अनिल सैनी, सूबेदार रामसिंह, संजय सैनी, अरविन्द समेत सैनी के अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें