हत्या के आरोप में पुलिस ने किया पिता को गिरफ्तार
रोहतक। विगत 29 जनवरी को जेएलएन नहर में दो बच्चों के शव मिलने से शहर भर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की तो दोनों बच्चों की पहचान स्थानीय सुखपुरा वासी राजेश सैनी के पुत्रों- समीर (6) व रोहित (5)- के रूप में हुई। दोनों ही बच्चे विगत 18 जनवरी से लापता थे। मामले में सनसनीखेज मोड उस समय आया जब पुलिस तफ्तीश के दौरान यह पता चला कि राजेश ने ही अपने दोनों बेटे को नहर में फेंका था। खास बात तो यह है कि इस बात का किसी को पता न लगे इसलिए राजेश ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान देने की कोशिश भी की मगर वह कामयाब नहीं हो पाया। इसके बाद वह बीमारी का बहाना करके पीजीआईएमएस में दाखिल हो गया मगर जैसे ही इस सनसनीखेज मामले का पटाक्षेप हुआ पुलिस ने राजेश को अपने बच्चों की हत्या के आरोप में पीजीआई से ही गिरफ्तार कर लिया। लोगों का कहना है कि राजेश की अपनी पत्नी के साथ तकरार रहती थी, जो बच्चों की मौत का कारण बन गई। दरअसल, राजेश नशे का आदि था। इसी के चलते दो-तीन दफा राजेश को नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया था। नट बोल्ट की दुकान चलाने वाले राजेश का नशा करने पर टोका-टाकी करने के चलते अक्सर अपनी पत्नी से झगड़ा होता था।
राजेश के चचेरे भाई बलराम ने बताया कि उन्होंने अस्पताल, मठ, अस्थल बोहर आदि जगहों पर बच्चों को ढूंढा मगर बच्चे कहीं नहीं मिले। उन्होंने बताया कि जब लाउड स्पीकर से गांव कन्हेली के पास दोनों बच्चों की गुमशुदगी की मुनादी हो रही थी तो एक बच्चे ने उन्हे नहर में बच्चा पड़ा होने की बात कही। जिसके बाद दोनों बच्चों को नहर से बरामद किया गया। साभार दैनिक जागरण

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें