रामपाल सैनी सचिव मनोनीत
कुरुक्षेत्र। इनेलो नेता रामपाल सैनी वासी किशनपुरा को पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ का जिला सचिव नियुक्त किया गया है।
महेश सैनी व छोटेलाल कार्यकारिणी में शामिल
झज्जर। महेश सैनी व छोटेलाल सैनी को भारतीय जनता पार्टी के झज्जर मंडल की कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किया गया है।
फूलसिंह सैनी महासचिव बने
गुडग़ांव। इनेलो जिलाध्यक्ष गोपीचंद गहलोत ने फूल सिंह सैनी को पार्टी का जिला महासचिव मनोनीत किया है।
संजय सैनी महासचिव बने
नारनौल। इनेलो पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अटेली हलका की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। जिसमें संजय सैनी को महासचिव तथा हंसराज सैनी व सुरेश सैनी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया।
मुन्नालाल सैनी सदस्य नियुक्त
गुडग़ांव। जिले के कस्बे फर्रूखनगर में बादशाहपुर इनेलो हल्का प्रधान रमेश दहिया ने मुन्नालाल सैनी को अपनी 34 सदस्यीय कार्यकारिणी में शामिल किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें