शुक्रवार, फ़रवरी 04, 2011

सैनी समाज ने की विशेष आरक्षण की मांग


लक्ष्मणगढ़। सैनी जागृति मंच की स्थानीय शाखा ने मुख्यमंत्री एवं राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष को एक ज्ञापन भेजकर सैनी समाज को ओबीसी श्रेणी मे विशेष आरक्षण देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सैनी, माली एवं बागवान जाति को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के बावजूद सैनी समाज को इसका वांछित लाभ नहीं मिल पा रहा है। मंच के सचिव विनोद सैनी के अनुसार ओबीसी में शामिल अन्य जातियों के मुकाबले सैनी समाज में शिक्षा के अभाव के चलते आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिल पाया है। इसलिए वर्षो से पिछड़े सैनी, बागवान व माली समाज को 10 प्रतिशत विशेष आरक्षण दिया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें